Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिकाली गई जल कलश शोभायात्रा

निकाली गई जल कलश शोभायात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा महिला मण्डल जज कॉलोनी से जल कलश शोभा यात्रा रविवार को प्रातः 9:00 बजे से निकाली गयी जो शहर के प्रमुख मार्ग रोडवेज, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज से होते हुए सद्भावना पुल स्थित दुर्गा मंदिर पहुँची। जहां से आदि गंगा गोमती का पावन जल लेकर महिलाएं कलश धारण कर पुन: सद्भावना पुल, जोगियापुर होते हुए प्रज्ञा मण्डल गायत्री भक्ति पीठ जज कॉलोनी पर पहुंच कर समाप्त की गई। जज कॉलोनी में 07, 08, 09, 10 जनवरी तक चलने वाली कार्यक्रम में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार महोत्सव, संगीत प्रवचन, प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।