― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिकाय चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता टीम ने की सघन जांच

निकाय चुनाव के मद्देनजर उड़नदस्ता टीम ने की सघन जांच

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गुरुवार को दोपहर उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मौर्या अपने सहयोगी उपनिरीक्षक नान्हू यादव, हेडकांस्टेबल छोटे सिंह, सुग्रीव यादव, कैमरामैन राजेश के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग किया।  उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मौर्या ने बताया कि सघन चेकिंग नगरीय चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है जिसमें चेकिंग के दौरान कोई भी आदमी अपने डिग्गी में अपने गाड़ी में चुनाव में इस्तेमाल होने वाले अनावश्यक सामग्री न ले जाने पाए। वही आदर्श आचार संघिता के अनुपालन में भी कोई खलल नही पड़े।

Share Now...