बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बीते कुछ समय से अपने पारिवारिक विवादों के कारण सुर्खियों में छाए हैं। वहीं अब वह एक बार फिर विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। क्योंकि एक लड़की ने उनपर आरोप लगाया है कि वो अभिनेता की वजह से दुबई में फंस गई है। आरोप लगाने वाली लड़की वीडियो में रो-रोकर आपबीती सुना रही है।एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी ने एक लड़की का वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया है। बताया गया है कि नवाज की वजह से सपना नाम की एक लड़की दुबई में फंस गयी है। 9 नवंबर 2022 को नवाज ने इसे नौकरी पर रखा था। दुबई में इस लड़की को एक कम्पनी इजि सेल्स मैनेजर बनाकर ले जाया गया और वो लड़की वहां नवाज के घर में उनके बच्चो की देखभाल करती थी। लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते नवाज के बच्चे अपनी मां के पास आ गए हैं।इस लड़की ने वीडियो में रोते हुए अपनी कहानी सुनाई है। जिसमें वह बता रही है कि वह अब दुबई में खाने तक के लिए मोहताज हो गयी है। उसके पास न तो पैसे हैं, न ही उसका पासपोर्ट है। लड़की का ये वीडियो और इसके साथ पूरी जानकारी भी रिजवान ने शेयर किया है। ‘पठान’ का जलवा जारी, ‘शहजादा’ की सुस्त रफ्तार, तीसरे दिन भी नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू, जानें कितना हुआ कलेक्शन रिजवान ने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए यह भी जानकारी दी है कि सपना बीते 3-4 दिन से बिना कुछ खाए पिए और बिना एक भी पैसे के वहां रह रही हैं। रिजवान ने बताया है कि इस मामले में मंगलवार को नवाज के खिलाफ IPC के सेक्शन 344 के तहत क्रिमिनल केस फ़ाइल किया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वजह से दुबई में फंसी लड़की



