जौनपुर धारा, जफराबाद। नवागन्तुक एसपी अजय पाल शर्मा ने शनिवार की शाम को जनपद में आने के बाद स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक थाने में पहुंचते ही हलचल मच गई। एसपी ने थाने में पहुंचकर थाने के सभी रजिस्टरों, अभिलेखों, मेस, थाना परिसर, बैरक, नई बनी आवासीय बिल्डिंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिया साथ ही आगन्तुक रजिस्टर व महिला हेल्प डेस्क को सही रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के सभी अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उनके जाने के बाद मातहतों को राहत हुई।
― Advertisement ―
Akshaya Tritiya 2026: जौनपुर में गोल्ड प्री-बुकिंग को लेकर उमड़ी भीड़, ज्वेलरी शोरूम पर लंबी कतारें
जौनपुर। अक्षय तृतीया पर्व को लेकर शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्री-बुकिंग के लिए...
नवागत एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण

Next article


