जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद की नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं 39 सभासदों की उपस्थिति में शनिवार को बोर्ड की प्रथम बैठक आरम्भ हुई। बैठक के पूर्व अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा उपस्थित सभासदगण एवं पालिका अधिकारी/कर्मचारीगण का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया। सर्व प्रथम राष्ट्रगान आयोजित किया गया। तत्पश्चात अधिशासी अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अधिशासी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्र ने प्रथम बैठक के क्रम में सदन में उपस्थित सभी सभासद/अधिकारी कर्मचारी स्वागत अभिनन्दन करते हुए प्र. लेखाकार टीएन सिंह को एजेण्डा पढ़ने हेतु आदेशित किया गया। एजेण्डे में नगर पालिका परिषद के आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 से सम्बन्धित अनुमानित आय-व्यय (बजट) रू. एक अरब, छाछठ करोड़, उन्यासी लाख पढ़ा गया। सदन में चर्चा के उपरान्त सर्वसम्मति से रू.- 1,66,79,00,000.00 पारित किया गया। बैठक में उपस्थित सभासदों द्वारा अपने-अपने वार्डो में सफाई एवं पेयजलापूर्ति से सम्बन्धित समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया जिस पर अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी हरिश्चन्द्र यादव सफाई निरीक्षक, रागिनी मौर्या अवर अभियन्ता जल व अनिल कुमार यादव प्र. कार्यालय अधीक्षक को कार्य-योजना तैयार कर यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये गये। अन्त में अध्यक्ष द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर: बीमार युवक पर ‘आदतन अपराधी’ की कार्रवाई, पुलिस पर उठे सवाल
Jaunpur Police Habitual Offender Case: जौनपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बीमार युवक पर पुलिस ने ‘आदतन अपराधी’ की कार्रवाई...
नपा बोर्ड की बैठक में एक अरब 66 करोड़ के बजट का प्रस्ताव पारित

Previous article


