― Advertisement ―

spot_img

नया भारत, नई चुनौतियाँ : राष्ट्रीय स्तर पर बदलती प्राथमिकताएँ

2026 का भारत केवल विकास की रफ्तार से नहीं, बल्कि रोजगार, तकनीक, जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन जैसी नई चुनौतियों से भी पहचाना जा रहा है।
Homeअपना जौनपुरनदी में डूबे युवक के शोक में बंद रहा रामपुर बाजार

नदी में डूबे युवक के शोक में बंद रहा रामपुर बाजार

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में नाई की दुकान चला रहे नवयुवक की नदी डूबने से मौत हो गयी जिसके शोक में मंगलवार को बाजार बंद रहे। जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव निवासी सिरताज उर्फ गबड़ू 23 वर्ष रामपुर बाजार में अपने मामा जंगली के घर रहकर सैलून की दुकान चला रहा था। दोस्तों के चक्कर में नदी में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। खबर मिलते ही बाजारवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी ने अपनी दुकाने बंद रखी।

Share Now...