जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के नगौली में स्थिति आनन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बच्चों द्वारा सरस्वती बंदना, स्वागत, दहेज गीत, एकांकी,सहित तमाम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश सिंह पूर्व जेल अधीक्षक ने अपने संबोधन में बताया कि बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही। जिस ढंग से बच्चों ने अपने हुनर से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। यह हुनर इस स्कूल के अथक परिश्रम करने वाले प्रबंधक, प्रिंसिपल सहित सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत की देन है, सभी गुरुजनों के परिश्रम से ही बच्चे पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर पहुंचकर देश की सेवा करते हैं, तब वही गुरु अपने आप को गौरवान्वित समझता है। जैसे एक किसान अपनी लहलहाती फसल को देखकर अपार प्रसन्न होता है, उसी प्रकार शिक्षक के द्वारा पढ़ाया हुआ। जब छात्र किसी पद पर पहुंच जाता है, तब माता-पिता और गुरु सहित पूरा समाज झूम जाता है, उन्होंने पूरे विद्यालय को अस्वस्थ करते हुए बताया कि इस विद्यालय में जो भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। हम लोग सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के संस्थापक रामशिरोमणि सिंह, प्रबंधक माधुरी सिंह एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर दीप प्रज्वलित किया।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
धूम-धाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव

Previous article
Next article

