- बसंत पंचमी पर सिटी पब्लिक स्कूल में हुआ सरस्वती पूजन
जौनपुर धारा,मुँगराबादशाहपुर। स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद ईओ मीनाक्षी चतुर्वेदी, थाना परिसर में थाना प्रभारी विवेक तिवारी तथा विकासखंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू) ने ध्वजारोहण किया और आजादी के वीर सपूतों के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी क्रम में प्रो. रामनाथ पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रकाश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज कटरा में डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पूर्व में विद्यालय के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता ने संयुक्त रूप से बसंत पंचमी के उपलक्ष में मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। विद्यालय के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता का महत्व बताया। इसी क्रम में जंघई रोड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विशंभर दुबे, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ रोड में प्रबंधक उमाकांत केसरी, केडी पब्लिवâ स्कूल सराय रुस्तम में प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद, शुभाकृति कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर उमाशंकर गुप्ता, तारा सरिया औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में मैनेजर दिलीप कुटिया, अपराधियों थाना कमेटी के अध्यक्ष विक्की गुप्ता, राधेश्याम पैलेस के डायरेक्टर डॉ. सौरभ पांडेय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार, शिवम मैरिज हाल के डायरेक्टर विजेंदर जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजीव केसरी, सर्वजनिक पीजी कॉलेज के डायरेक्टर उदय सिंह, विश्वनाथ रेस्टोरेंट के मालिक शिव प्रसाद गुप्ता, बालिका हिंदू इंटर में सुषमा पांडे व द्विवेदी पैराडाइज के प्रबंधक प्रभाकर द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।


