― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरहर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जौनपुर धारा,शाहगंज। सरकारी अर्द्ध सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी अंकित कुमार ने झंडारोहण किया। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने ध्वजारोहरण किया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषर में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा. रफीक अहमद, आरपीएफ पोस्ट पर प्रभारी निरीक्षक अनुप सिंहा, बसंती देवी आईटीआई में अध्यक्ष डा. राज कुमार मिश्र, ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल पर प्रधानाचार्या डा. अनामिका मिश्रा ने झण्डारोहण किया। आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। वहीं अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में मिर्जा अनवर बेग चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में पतंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहे जिसमें क्रमश: साहिल, फरहान अहमद, अस्खान विजेता रहे। फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. तवरेज आलम, सर सैयद अहमद इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक शाहीद नईम, मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक नौशाद अहमद खान, अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में मिर्जा अजफर बेग, न्यू देलही पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कहकशां खान, कम्पोजिट विद्यालय सबरहद में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व ग्राम प्रधान मुकेश राजभर, कम्पोजिट विद्यालय नटौली में अखिलेश चन्द्र मिश्र ने झंडारोहण किया। अनीता हॉस्पिटल एंड लैप्रोस्कोपिक सेंटर पर भाजपा नेता अनीता रावत, बाल शिक्षा निकेतन पर प्रबंधक विशाल साहू, ज्योत्सना भवन पर डा. एसएल गुप्ता, लायंस क्लब द्वारा शाहगंज पैलेस पर अध्यक्ष मो. अब्बास, व्यापार मंडल द्वारा अनिल मोदनवाल ने स्वामी विवेकानंद तिराहे पर विद्या चाइल्ड केयर हास्पिटल पर डा. देवी प्रसाद पुष्पजीवी, सबरहद गांव में पूर्व प्रधान राशिद व नदीम, गांधी नगर कलक्टरगज फड़ पर वीरेंद्र सिंह बंटी व रुपेश जायसवाल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पर प्रधानाध्यापक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, सेन्ट जेवियर्स स्कूल पर डायरेक्टर हिमांशु झा, कृषि उत्पादन मंडी समिति में सचिव गुलाब सिंह ने ध्वजारोहण किया।

Share Now...