Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनपद में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों मे राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर प्रभात फेरी, शपथ एवं रन फार यूनिटी कार्यक्रम आयोजित हुए। बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्श के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ एक ऐतिहासिक शख्सियत नहीं हैं, बल्कि हर देशवासी के दिल में रहते हैं और जो लोग उनके एकता के संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं, वे एकता की अखण्ड भावना के सच्चे प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में राष्ट्रीय एकता परेड और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर होने वाले कार्यक्रम उसी भावना को प्रतिबिंबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक एकता नहीं है, बल्कि आदर्शों, धारणाओं, सभ्यता और संस्कृति के उदार मानकों से परिपूर्ण एक राष्ट्र है।डा. गोरखनाथ पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि सरदार पटेल एक मजबूत, समावेशी, संवेदनशील और सतर्क भारत चाहते थे। एक ऐसा भारत जिसमें विनम्रता भी है और विकास भी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आजादी के अमृत काल में ‘सबका प्रयास’ और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा यह आजादी का अमृत काल अभूतपूर्व विकास, कठिन लक्ष्यों को प्राप्त करने और सरदार साहब के सपनों के भारत के निर्माण का है।’  कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रांगण मे उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिक एवं कार्यालय कर्मचारियों को बीएसए द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गयी।