Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छुट्टा गोवंश बने जानलेवा, एक साल में चार लोगों की मौत

खुटहन क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ सुरक्षा के लिए भी चुनौती बन रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Homeअपना जौनपुरधर्मेंद्र प्रसाद बने अध्यक्ष, धर्मेंद्र जायसवाल महामंत्री

धर्मेंद्र प्रसाद बने अध्यक्ष, धर्मेंद्र जायसवाल महामंत्री

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में गौराबादशाहपुर बाजार में संगठन का विस्तार करते हुए अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति की गई। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की संस्तुति पर की गई। बाजार के वरिष्ठ व्यवसाई एवं समाजसेवी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र जायसवाल को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इसके बाबत नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने जिला अध्यक्ष विवेक सिंह सहित जिले के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व मुझे संगठन द्वारा दिया गया है, उसे पूरी ईमानदारी, तन्मयता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। साथ ही गौराबादशाहपुर के व्यापारियों के हितों सहित मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इसी क्रम में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल सहित जिले के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री को बधाई दी। जानकारी होने पर दिनेश सोनकर, हरिशंकर सेठ ‘बाबाजी, बबलू साहू, मोहम्मद इनाम अंसारी, अजीत सोनकर, कमलेश (प्रधानाचार्य), ओम प्रकाश जयसवाल, श्याम कन्हैया साहू सहित तमाम व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुये नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री को बधाई दिया।