Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोमती नदी में डूबे युवक का मिला शव

गोमती नदी में डूबे युवक का मिला शव

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के मोथहा पम्प कैनाल के पास गोमती नदी में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव को मछली मार रहे लोगों ने देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र जगदीशपुर गांव निवासी गुलाब बनबासी उम्र (40 वर्ष) की बीमारी के कारण शुक्रवार को मौत हो गई थी। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने रामघाट ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद घाट गए लोग स्नान करने लगे। मृतक का पड़ोसी सुरेंद्र वनवासी गोमती नदी की बीच धारा में स्नान करने लगा। कुछ ही समय बाद वह तेज धारा में डूब गया। परिजन बहुत परेशान हो गए। उसको उसी समय से ढूंढने लगे लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को दोपहर में मोथहा पम्प कैनाल के पास नदी में मछुहारे उसका शव देख लिए। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए।