Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदो स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी ने दिखाई नाराजगी 

दो स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी ने दिखाई नाराजगी 

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुफ्तीगंज क्षेत्र के सीचसी मुफ्तीगंज पर शुक्रवार को अपराह्न सवा दो बजे के आसपास जिलाधिकारी जौनपुर रविन्द्र कुमार मांदड ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी चेंबर में मरीज देख रहे डॉ.मुरली से मरीजों के बारे में जानकारी लेते हुए फार्मेसी में उपलब्ध दवाओ के रख रखाव एवं उपलब्धता के बारे में फार्मासिस्ट गिरीश तिवारी से पूछताछ कर अस्पताल में अपोलो द्वारा संचालित निदान केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। तत्पश्चात प्रसव कक्ष वार्ड आदि का निरीक्षण अवकाश पर चल रहे अधीक्षक डॉ.श्रवण कुमार यादव को फोन द्वारा निर्देशित किया कि प्रसूताओं को अलग वार्ड में रखा जाय और कोरोना के लिए आरक्षित वार्ड में जनरल मरीजों को भर्ती किया जाय। उपस्थित पाजिका के निरीक्षण के दौरान स्टॉप नर्स नम्रता राय नसीर अहमद सहित अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। जिलाधिकारी ने प्रसूताओं को प्रसव के दो दिन बाद ही डिस्चार्ज करने की बात उपस्थित स्टॉप नर्स वंदना से कही। अस्पताल परिसर में उपस्थित मरीजों से मिलने वाली सुविधाओ के बारे में जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि छोटी-मोटी कमियों को छोड़कर सबकुछ सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान अशोक कन्नौजिया अनंत पांडेय जितेंद्र यादव अश्वनी कुमार कंचन पांडेय संजय सिंह वंदना डॉ.पवन गुप्ता सहित सभी ने स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।