Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली विभाग की लापरवाही से गेंहू के खेत में लगी आग

बिजली विभाग की लापरवाही से गेंहू के खेत में लगी आग

  • ग्रामीणों काफी प्रयास के बाद आग बुझाने में काबू पाया
  • खेत में गेंहू की खड़ी फसल जलकर हुई खाक

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में दोपहार को विद्युत ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही एक बार फिर आग लगने का कारण बन गई। गांव के लोगों का कहना है कि आए दिन शार्ट सर्किट हो रही है लेकिन विद्युत विभाग में शिकायत करने के बाद भी आला अधिकारी अपने में मौन है। विद्युत ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी किसान राजकुमार विश्वकर्मा का 15 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसी तरह गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। अन्यथा आसपास के दूसरे खेतों को भी आग अपने जद में ले लेती। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर पोटरिया गांव निवासी किसान राजकुमार विश्वकर्मा पुत्र राजाराम विश्वकर्मा के खेत में लगा ट्रांसफार्मर लग गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से शार्ट सर्किट से 15 बिस्वा गेहूं की फ़सल जलकर राख हो गया। इससे पहले भी इनके खेत में आग लगी थीं फ़सल काफ़ी जल गए थे। आज दोपहर में फिर ट्रांसफार्मर से आग लग गई और 15 विश्वा गेहूं का पूरा फ़सल जलकर खाक हो गया। आग लगने का मुख्य कारण खेत में लगा ट्रांसफार्मर बताया जा रहा है। फसल जलकर राख होने से किसान राजकुमार विश्वकर्मा के पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है उनका कहना है कि इस फसल से मेरे परिवार का भरण पोषण होता था मेरा एक साल की कमाई इस आग में जल कर राख हो गई।