Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो पक्ष में जमकर चले ईट पत्थर

दो पक्ष में जमकर चले ईट पत्थर

  • मारपीट का मामला में पुलिस नहीं पुष्टि कर पाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के िसद्दिकपुर में मंगलवार की दोपहर दो पक्षों में किसी बात को लेकर जमकर एट पत्थर चलने लगे और अफरा तफरी मच गई। बडौदा अप ग्रामीण बैंक पर लगे पुलिस सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और जांच पड़ताल में जुड़ गई। जिसमे एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। जानकारी के अनुसार जौनपुर-शाहगंज मार्ग सिद्दिकपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर गाली गलौज व ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। जिसमें एक बाइक छतिग्रस्त हो गई। वहां से 100 मीटर दूर बडौदा यूपी बैंक पर तैनात पुलीस सुरक्षा कर्मी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और जांच पड़ताल में जुट गये। क्राइम इंस्पेक्टर शेषन शुक्ला से पूछे जाने पर उन्होंने मारपीट होते ही बैंक पर लगे सिपाहियों के मौके पर पहुंचते ही दोनों पक्ष भाग लिए।