Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरदो पक्षों की महिलाओं में हुआ खूनी संघर्ष, चार घायल

दो पक्षों की महिलाओं में हुआ खूनी संघर्ष, चार घायल

  • तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धमार्पुर गांव में मंगलवार को दोपहर में पुराने जमीनी विवाद को लेकर खेत मे सिंचाई करते समय दो पक्ष की महिलाएं आपस मे भीड़ गई। दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप अख्तियार कर लिया। दोनो ओर से जमकर कुदाल व फावड़े चले जिसकी वजह से एक पक्ष से अमरावती देवी पत्नी राम आसरे 40, कविता पुत्री राम आसरे 18, रीना पत्नी प्रदीप 25 तथा दूसरे पक्ष से संगीता पत्नी जय प्रकाश 45 बुरी तरह से घायल हो गयीं। अमरावती व रीना को गंभीर चोटे आई हैं। मारपीट की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चोरसंड भेजवाया।