Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो चरणों में चलेगा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

दो चरणों में चलेगा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

  • 27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा
  • 11 से 24 जुलाई मनाया जाएगा सेवा प्रदायगी पखवाड़ा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा के रूप में चलेगा। दूसरा चरण 11 जुलाई से 24 जुलाई तक सेवा प्रदायगी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने जौनपुर सहित समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। यह प्रजनन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह पूरे जीवन को नियोजित करने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए इस दिवस पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के महत्व तथा उससे जुड़ी उपलब्धियों को आम लोगों तक प्रदर्शित किया जाना जरूरी है। केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष की विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े की थीम- ‘आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले ये संकल्प-परिवार नियोजन को बनाएंगे, खुशियों का विकल्प’ है। एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष की थीम आजादी के अमृत महोत्सव से प्रेरित है। इसका उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव पर परिवार नियोजन समृद्धि और खुशहाली के रूप में अपनाएं। अभियान के दौरान हर ब्लाक से पांच पुरुष तथा 100 महिला नसबंदी कराने का अपेक्षित लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी तथा परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लेने वालों को शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।