Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदैवीय आपदा, गरीब और दिव्यांगो को मिला 478 आवास

दैवीय आपदा, गरीब और दिव्यांगो को मिला 478 आवास

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को समारोह आयोजित कर 478 दिव्यांग जनों, मुसहर और दैवीय आपदा के पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने सभी पात्रों को आवास प्रमाण पत्र देकर उनके हर सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर चलते रहने का भरोसा दिया। रमेश सिंह ने कहा कि दिव्यांग और ग़रीबी जब तक विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ेंगे, तब तक देश विकास की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता। यह बात हम लोग ही नहीं देश और प्रदेश के मुखिया के तौर पर बैठे मोदी और योगी भी विधिवत समझ रहे हैं। इन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्यवसाय, आवास के अलावा हर सरकारी सुविधाओं में विशेष छूट और सहयोग मुहैया करा रही है। कहा कि यदि हौसला बुलंद हो तो ब्यक्ति के विकास में दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आती। ऐसे तमाम प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे समाज में ही आस-पास  विद्यमान है। जिनसे सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग ब्यक्ति को हमेशा उच्च स्थान दें। उनका उपहास उड़ा कर कभी मनोबल तोड़ने का अपराध न करें। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, राजेन्द्र सिंह सोनल, प्रमोद यादव, सिम्मी सिंह, स्वदेश यादव, संतलाल सोनी आदि मौजूद रहे।