Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीयू परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने छात्रों को पास करने के लिए कि दो...

पीयू परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने छात्रों को पास करने के लिए कि दो हजार की डिमांड

  • फार्मेसी के असिस्टेंट प्रोफेसर का वीडियो वायरल
  • केंद्राध्यक्ष का छात्रो से पैसे मांगे जाने का हुआ खुलासा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परिसर की सेमेस्टर परीक्षाओं के केंद्राध्यक्ष ने परीक्षा सूचिता के साथ खिलवाड़ किया। छात्रों को पास करने के लिए एक से दो हजार रूपये की डिमांड किया। जिनका छात्रो ने रूपये की डिमांड करते हुए उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। जानकारी के अनुसार फार्मेसी संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विनय वर्मा को परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के लिए केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान परीक्षाएं चल रही थी, वह नकल कराने व पास करने के लिए छात्रों से एक से दो हजार की डिमांड कर रहे हैं। जिसे छात्र उनके ही ऑफिस में उनका वीडियो बना लिए हैं और वीडियो में वह साफ करते हुए दिखाई व सुनाई दे रहा हैं कि एक से दो हजार से कम नहीं चलने वाला है, दो हजार देना पड़ेगा तभी वह पास होंगे। इसमें किसी से कुछ नहीं बोलना है कापी चली जाएगी तब भी कम हो जाएगा और जिनकी मोबाइल  नकल में पकड़ी गई है। वहां कोई टूटी-फूटी मोबाइल दिजीए लगा दें, उसमें भी एक से देना हो तब उनका यूएफएम से छूट जाएगा। कहा कि जब मोबाइल लेने जाना 1000 पक्का दे देना और यह सब डिमांड वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है। कहा जो काम में करवा दूंगा वह वीसी मैडम ही कर सकती हैं। छात्रों ने इस मामले का वीडियो बना वायरल कर दिया। बता दें कि छात्रों नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इनका वर्षों से कापियो पर नंबर बढ़ाने और नकल में पकड़ी गई काफियों को छुड़वाने पर पैसे की डिमांड की जाती रही और वसूली भी कर चुके हैं। इसी के चलते छात्रों ने कहा कि उनका वीडियो बनाया गया परीक्षा के दौरान जबरदस्ती यूएफएम करते हैं, फिर छुड़वाने के नाम पर पैसे की डिमांड करते हैं।