― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेश में तकनीकी शिक्षा से आयेगी क्रांति : ओमप्रकाश राजभर

देश में तकनीकी शिक्षा से आयेगी क्रांति : ओमप्रकाश राजभर

जौनपुर धारा,खेतासराय। 73लोकसभा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हेतु शनिवार की दोपहर क्षेत्र के नौली ग्राम के मैदान में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

दरअसल यह क्षेत्र राजभर व अन्य पिछड़ा बाहुल्य होने के नाते जिसमें खासी पैठ रखने वाली बिरादरी के वोटों को साधने के लिए यहां पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए राजभर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, गृहमंत्री अमित शाह गरीबों के विकास के लिए काफी चिंतित हैं, जिसपर काम शुरू हो गया है। जिसपर शीघ्र काम हो रहा है, और कानून बनेगा। इसमें प्रमुख रूप से तकनीकी और रोजगार परक शिक्षा है इससे प्रâीज, टीवी, बाइक, मोबाइल का पाठ्यक्रम होगा। जिसके बाद हर व्यक्ति रोजगार करेगा और रुपया कमाएगा। आज सबके पास मोबाइल है जिसे आप खुद बना सकते हैं। नौजवान हमारा अब महानगरों की तरफ नहीं जाएगा। डबल इंजन सरकार होगी तो और अधिक विकास होगा, छूटे काम पूरे होंगे। मैने ऐसा काम किया की मेरी बिरादरी की आज पूछ हो रही है और राजा सुहलदेव आज देश के कोने कोने में जाने जा रहे हैं। संगठन के चलते मैने हाहाकार मचा दिया। अखिलेश यादव और राहुल गांधी की मंच से खूब चुटकी लिए बोले डिबेट में आते तो मैं उनको कहता हम तोहार चच्चा हई। इसके पूर्व राजभर को बुके और माल्यार्पण कर स्वागत राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, प्रमुख बृजेश यादव, प्रमुख सुनील यादव, जिलाध्यक्ष सुभाष बृजभान राजभर, जयप्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, सुनीता बिन्द, जय प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रही।

मुझे जुगाड से मिला हेलीकाप्टर : राजभर

अपनी नौली की जनसभा में ओम प्रकाश राजभर ने यह कहकर लोगों को खूब हंसाया कि देश जुगाड में है तो मैं भी पंद्रह दिन के लिए जुगाड से हेलीकाप्टर ले लिया हूं। पहले मैं मोटर साइकिल, टेंपो से चलता था आज हेलीकाप्टर से चल रहा हूं, यह मेरी ताकत है। जिसको तीन बार भाषण में दोहराया। आज राजभर की पूछ है कुछ कमियां थी जिसको लेकर मैं पिछली पार्टी छोड़ दिया।

Share Now...