Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेशभक्तों की गणना में नेताजी प्रथम पंक्ति में आते हैं : फादर...

देशभक्तों की गणना में नेताजी प्रथम पंक्ति में आते हैं : फादर पी विक्टर

  • जन्मदिन पर सुभाष चंद्र बोस को किया गया याद

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने नेता जी को नमन करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देशभक्ति को चुना और कॉंग्रेस पार्टी के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। अपने विचारों के कारण कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आजाद हिंद फौज के नायक के रूप में सशस्त्र आंदोलन में भाग लिया और भारत की स्वतंत्र सरकार बनाने की घोषणा की। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्तों को जब भी याद किया जाएगा नेता जी को प्रथम पंक्ति में रखा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।