Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदूधिया रोशनी से जगमगा उठा सेनापुर शहीद उद्यान पार्क

दूधिया रोशनी से जगमगा उठा सेनापुर शहीद उद्यान पार्क

  • जिलापंचायत के सहयोग से उद्यान पार्क में लगवाई गई है हाई मास्टलाइट

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सेनापुर गांव में स्थित शहीद उद्यान पार्क में जिला पंचायत सदस्य बंदना सरोज के सहयोग से हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। जिसे शनिवार की देर शाम चालू कर दिया गया। लाइट जलते ही शहीद उद्यान पार्क दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। दूधिया रोशनी जैसे ही शहीद स्तंभ पर पड़ती है तो शहीद स्तंभ को चार चांद लग गई। सुबह पार्क में टहलने आये लोगो की नजर जगमगाती हाईमास्ट लाइट पर पड़ी तो चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने जिला पंचायत सदस्य की इस नेक पहल की तारीफ करते हुए बताया कि जो काम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नही करा सके वह काम जिला पंचायत सदस्य ने कर दिखाया। वही जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ.पप्पू सरोज ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने हमे अपना बहुमूल्य बोट देकर अपना जिला पंचायत सदस्य चुना है। जनता के भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयासरत रहेंगे उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के द्वारा पचवर,खरगसीपुर व सेनापुर में हाई मास्ट लाइट लगाई गई हैं। आगे भी इस तरह के कार्य क्षेत्र में किए जायेंगे।