संयुक्त किसान मोर्चा का एक दिवसीय धरना सम्पन्न
जौनपुर धारा, केराकत। उपजिलाधिकार कार्यालय परिसर में सोमवार की सुबह संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर लगभग तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओ ने एक दिवसीय धरना पर बैठ राष्ट्रपति को संबोधक पत्रक उपजिलाधिकारी को सौप कॉपरिट लुटेरों भारत छोड़ो खेती छोड़ो की आवाज को उठाई। किसान नेता बचाऊ राम ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने पर हम लोग बैठ राष्ट्रपति को संबोधक पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपा गया हैं। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृव वाली केंद्र सरकार की चली आ रही। कॉपरिट समर्थक नीतियों के विरोध में ‘कॉपरिट लुटेरों भारत छोड़ो, खेती छोड़ो’ की मांग के लिये अपनी सामूहिक आवाज उठा रहे है।हम लोग पत्रक के माध्यम से देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पानी का अभाव, बिजली कटौती जैसे गंभीर व जनहित के मुद्दो को लेकर मांग की जा रही है।इस अवसर पर कैलाश राम, दयाराम, वीरप्रताप, राजदेव राम, रामजीत, सतेंद्र समेत आदि लोग मौजूद रहे।



