Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुल्हन के गायब होने में प्रेमी व उसके भाई पर मुकदमा दर्ज

दुल्हन के गायब होने में प्रेमी व उसके भाई पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में एक जून दिन गुरुवार को बारात आनी थी और परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे कि उसी दिन ही भेर में दुल्हन गायब हो गयी। बाद में पता चला कि दुल्हन अपने ही गांव के प्रेमी राहुल कन्नौजिया के साथ फरार हो गयी है। वहीं लड़की के पिता ने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया और आरोप लगाया कि मेरी पुत्री को एक जून की भेर में गांव का ही राहुल कन्नौजिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया है और मेरी पुत्री को भगाने में उसके भाई महेश्वरी कन्नौजिया की भी भूमिका है। मेरी बेटी जाते समय घर से सोने की झाली, पायल, अंगूठी व 55  हजार रुपये अपने साथ ले गयी है। पुलिस प्रार्थना-पत्र के आधार पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ धारा 366 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।