Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरदुर्घटना के एक माह बाद मुकदमा दर्ज

दुर्घटना के एक माह बाद मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में एक माह पूर्व दुर्घटना के मामले में पुलिस मंगलवार को स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पपरावन गांव के हिमांशु सिंह पैदल ही अपने रिस्तेदारी चतुर्भुजपुर गांव जा रहे थे जैसे ही चतुर्भुजपुर गांव के मेन सड़क पर पहुचे निगोह बाज़ार की तरफ से आ रही स्कूटी यूपी 62 सीसी 1491 जोरदार टक्कर मार दिया। लहूलुहान हाल में हिमांशु को अस्पताल ले जाया गया। स्थिति दयनीय पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। उनके सर और पैर में गहरी चोट लगी थी। घटना 28 अप्रैल की है। स्थानीय पुलिस ने चालक विनायक सोनी के खिलाफ धारा 279,338 मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।