जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित जेसीज चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 3बजे एक दुकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फायर अधिकारी के अनुसार, जेसीज चौराहे के पास फुटपाथ पर स्थित दिलीप गुप्ता की दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा था। रेगुलेटर और रबर पाइप के पास गैस रिसाव के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही पहले फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर भेजी गई। घटनास्थल के पास कई बड़ी गाड़ियां खड़ी थीं। इन वाहनों में आग लगने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी को भी बुलाया गया। फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, लोगों को गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के लिए समय-समय पर जागरूक किया जाता है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दुकान में रखे गैस सिलेन्डर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Previous article
Next article

