Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआतंकी हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

आतंकी हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा,जौनपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में जौनपुर में गुरुवार को व्यापक प्रदर्शन हुआ। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि आतंकियों ने पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की पहचान कर उनकी हत्या कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस घटना से पूरा देश आहत है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला दहन भी किया। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द सभी आतंकवादियों को समाप्त करे। उनका कहना था कि इससे हमारे हिंदू भाइयों की आत्मा को शांति मिलेगी।