जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के डिहवा, डेढुवाना गांव में शराब के नशे में हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बुधवार रात डेढुवाना गांव में रहने वाली 55वर्षीय नगीना देवी पत्नी बिकानू वनवासी की मौत उस समय हो गई जब वे शराब पीकर लड़ रहे लोगों के बीच बचाव करने पहुँचीं बताया गया है कि, वनवासी समुदाय के तीन मजदूर भोथु, मनोज और रमेश जो क्षेत्र के एक ईंट भ_े पर काम करते हैं, शराब पीने को लेकर आपस में उलझ गए। विवाद शराब के पैसे और उसके अनुसार कम या ज्यादा पीने को लेकर था। बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुँची नगीना देवी के सिर पर डंडा लग गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई। सुबह 5 बजे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मौके ए वारदात पर पहुंच जांच पड़ताल कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही मृतिका के परिजनों के तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादातन मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही ने जुट गई।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
सुजानगंज पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बनवासियों ने महिला को उतारा मौत के घाट

Previous article

