Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का करें काम : बीईओ

दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का करें काम : बीईओ

  • प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को खण्ड शिक्षाधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने ब्लॉक के सभी प्रथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक आवश्यक बैठक बीआरसी मुर्तजाबाद हाल में किया गया जिसमें एबीएसए ने बताया कि विद्यालय की स्वच्छता एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि छात्रों को संस्कारित शिक्षा देने से उसका असर देश व समाज पर पड़ता है और यह भी निर्देश दिया कि दिसम्बर माह तक कम्पोजिट का पैसा निकालकर मदवार व्यय करें एवं दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति सामर्थ ऐप पर लगाई जाय और उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाय। दिव्यांग अध्यापक कमलेश यादव ने सभी प्रधानाध्यापकों के मोबाइल सामर्थ ऐप पर सभी दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति का तरीका बताया। प्रशिक्षण देने वालों में प्रकाश सोनी एवं कमलेश खटवानी रहे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामदुलार यादव, सतीश पाठक आदि रहे।