Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुररेस्क्यू करने पहुँची वन विभाग की टीम बैरंग वापस

रेस्क्यू करने पहुँची वन विभाग की टीम बैरंग वापस

  • वन अधिकारी ने बताया माँद में चले गए अजगर

जौनपुर धारा, सुइथाकला। जुड़वे अजगर मामले में रेस्क्यू के लिए सप्ताह भर पूर्व सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुँचने वाली वन विभाग की रेस्क्यू टीम गुरूवार को महज खानापूर्ति करने वाली टीम बनकर रह गई। मौके पर पहुँची टीम समय गँवाने के बाद खाली हाथ बैरंग वापस लौट गई। अपनी कार्यशैली से वह हँसी के पात्र बनकर रह गए। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर परिसर में निकले जुड़वे अजगर लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गए थे। सप्ताह भर बाद मामले में रेस्क्यू करने पहुँची वन विभाग की टीम के हाथ अथक प्रयास के बावजूद भी अजगर हाथ नहीं लगे। वन अधिकारी तेज बहादुर ने बताया कि माँद में चले जाने के कारण अजगर नहीं पकड़े जा सके। टीम में विभाग के वाचर विजय प्रताप मिश्रा व एक अन्य और थे। फिलहाल टीम द्वारा अजगर का न पकड़ा जाना लोगों में चर्चा का विषय बन गया।