Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग बच्चों के अभिभावकों संग गोष्ठी का आयोजन

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों संग गोष्ठी का आयोजन

साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन मानसिक बीमारी के बारे में की गयी चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व मानसिक दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन मंगलवार को रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बच्चों के अभिभावकों से चर्चा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम चन्द ने कहाकि हम और हमारा समाज दिव्यांगता से मुक्त तभी हो सकता है। जब तक हम उस महत्वपूर्ण बिन्दु को न जाने जिससे दिव्यांगता होती है। दिव्यांगता कैसे होती है इस विषय पर विस्तृत जानकारी विद्यालय की विशेष शिक्षिका दामिनी यादव ने अभिभावकों को विस्तार से प्रदान की। विशेष शिक्षक रविरंजन प्रकाश ने बताया कि जब बच्चा मां के गर्भ में होता है तो ऐसा अवस्था में माता को किसी भी प्रकार की मानसिक बीमारी, चिन्ता या सदमे से ग्रस्त नहीं होना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के समस्त विशेष शिक्षक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। सभी का आभार नसीम अख्तर ने ज्ञापित किया।