जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरुवार को थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का एक वांछित उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसका चालान न्यायालय भेज दिया। थाना क्षेत्र का बुमकहां गांव निवासी अरविन्द विन्द पुत्र सिकन्दर दहेज हत्या में वांछित था। पुलिस उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह व हमराहियों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान हत्थे चढ़ गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उसका चालान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दहेज हत्या का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article

