जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में रविवार को सुबह विभिन्न दलों द्वारा दर्शनार्थ झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। जय श्री राम के जयकारों से नगर गुंजायमान रहा। लवकुश दल, हनुमान दल, श्रीराम दल, भरत दल, शंकर दल, गणेश दल, लक्ष्मण दल, राधाकृष्ण दल, शिवशक्ति दल व महाकाल दल द्वारा नगरवासियों के दर्शनार्थ को प्रभु श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकियों की भव्य शोभायात्रा ढोल नगाड़ों, हाथी-घोड़ों के साथ शानोशौकत से निकाली गई। पीताम्बर वस्त्र धारण किए, माथे पर चंदन तिलक लगाए श्रद्धालु भक्तिमय भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में जय श्री राम, जय सियाराम व जय बजरंग बली के जयघोषों से नगर गूंजता रहा। जहां छतों से महिलाओं ने प्रभु पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं पुरानी सब्जी मंडी में विहिप नगर अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल ने बारी-बारी से राम दरबार की आरती उतारी और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया। इससे पूर्व विभिन्न दलों के अध्यक्षों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को पुष्प अर्पित कर माला पहनाकर उनकी आरती उतारी और झांकियों को रवाना किया। इस दौरान समूचे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। लोग प्रभु दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर अपने आप को कृतार्थ किया। इस अवसर पर समस्त दलों के अध्यक्ष पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सम्मानित नगरवासी व मेला महासमिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
दलों ने निकाली दर्शनार्थ झांकियाँ, जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान रहा नगर

Previous article
Next article


