Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरत्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ कोतवाली परिसर में होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दोनों पर्व पर बिजली पानी व साफ-सफाई पर विस्तार से चर्चा की गई।

होलिका दहन व शब-ए-बरात एक ही रात को पड़ने पर सभी नगर वासियों से अपील किया कि दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर त्योहार को सम्पन्न करायें नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन को लेकर किसी भी तरह का यदि विवाद होता है तो स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दें। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ल ने सभी नगर वासियों व ग्रामीण अंचलों से आए संभ्रांत लोगों से अपील किया कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए। नगर में होली खेलने के दौरान कपड़ों को फाड़ कर बिजली के नंगे तारों पर न फेंके इससे अप्रिय घटना हो सकती है। होली के दिन बच्चों को बाईक तभी दे जब बहुत ही जरूरी काम हो अन्यथा मत दें। बैठक में मुख्य रूप से अत्ताउल्लाह खान, श्याम बाबू सेठ, राजेश लोहिया, राजकुमार शर्मा, गौरी शंकर सोनकर, कफील अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।