Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहोली महोत्सव में रासलीला देखकर ग्रामवासी मंत्रमुग्ध

होली महोत्सव में रासलीला देखकर ग्रामवासी मंत्रमुग्ध

जौनपुर धारा, जौनपुर। अरुआ में संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से जनपद के स्वयंसेवी संगठन मानव सेवा कल्याण संस्थान के बैनर तले दो दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन 4 से 5 मार्च तक आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अजय शंकर दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान कलाकारों द्वारा होली संगीत, रासलीला और हास्य रस की प्रस्तुति की गई जिसे देखकर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामवासी झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पांडेय और जितेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान मानव सेवा कल्याण संस्थान के सचिव कन्हैया लाल सोनी ने बताया कि भारत सरकार के सहयोग से हमारी संस्था ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया। उन्होंने होली के पर्व की विशेषता बताते हुए लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने का निवेदन भी किया और कहा कि आगे भी अपने भारत देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन भारत सरकार के सहयोग से अन्य जगहों पर भी किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा, लाल बहादुर पटेल, बेन बहादुर पटेल, राजेश चौरसिया, विकास मिश्रा, ग्राम प्रधान देवमणि पटेल, राजन सेठ, सुरेश सरोज, फूलचंद सरोज, सुनील चौरसिया और थानाध्यक्ष जलालपुर मयफोर्स फोर्स के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।