Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरतेज रफ्तार पिकप की चपेट में आने से महिला की मौत

तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आने से महिला की मौत

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहाबुद्दीन पेट्रोल पम्प के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रही पिकप ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गौरतलब हो कि मनीषा यादव पत्नी इंद्रेश यादव 40 वर्ष निवासी गभीरनपुर थाना खुटहन बहन के ससुर के मौत की खबर सुनकर शोक संवेदना व्यक्त करने बहन के घर अपने पड़ोसी अभिषेक पासवान के साथ बगही जा रही थी कि जैसे ही वह सहाबुद्दीन पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा होते देख पिकप चालक मौके से फरार हो गया। पिकप को भागता देख अभिषेक पासवान ने अपने मोबाइल में वाहन के नंबर का फोटो खींच लिया। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों में होते ही चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस सामुदायिक केंद्र पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

  • शीशम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा युवक गिरकर मौत

स्थानीय क्षेत्र के विजयीपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र विंदेश्वरी 45 वर्ष शुक्रवार की सुबह शीशम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। लकड़ी काटते समय असंतुलित हो गया और जमीन पर जा गिरा। गंभीर चोट आने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।