― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरतेजी बाजार थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, तीन को नई तैनात 

तेजी बाजार थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, तीन को नई तैनात 

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने जिले में कार्यभार संभालने के करीब दो माह बाद सोमवार की रात एक थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर और तीन थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती कर दी। थानाध्यक्ष तेजी बाजार संतोष कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई कर्तव्य पालन में उदासीनता बरतने के आरोप में की गई है। जनशिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने के कारण उन पर गाज गिरी। मछलीशहर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रवेश कुशवाहा को उनके स्थान पर तेजी बाजार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिट सेल में तैनात एसआइ अश्वनी कुमार दुबे को सुरेरी जबकि बक्शा थाने पर तैनात एसआइ महेश कुमार सिंह को सिकरारा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेरी थानाध्यक्ष रहे जितेंद्र बहादु सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र हो गया है। वहीं सिकरारा के थानाध्यक्ष रहे रमेश कुमार को स्वाट में तैनात किया गया है।

Share Now...