Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतीसरे दिन माँ काली चौरा माता मंदिर पर हुई विशेष पूजा अर्चना

तीसरे दिन माँ काली चौरा माता मंदिर पर हुई विशेष पूजा अर्चना

  • मां के जयकारे से गूंजते रहे देवी मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नवरात्र के तीसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जय मां अंबे, जय मां काली व जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र के मंदिर गूंज उठे। कस्बे के गुड़हाई मोहल्ले में स्थित प्राचीन व प्रसिद्ध मां काली चौरा माता का मंदिर में तीसरे दिन मां के तीसरे रूप चंद्रघंटा का पूजन किया गया। जहां पर मां काली की 101दीपों से भव्य आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां की प्रार्थना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस बीच मंदिरों में दिनभर मां की आरती व भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं द्वारा मां काली के गीतों से समूचा मंदिर परिसर गूंजमान हो उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग मंदिर में दर्शन करने के लिए लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। कस्बे के निवासी शिव प्रसाद बबलू द्वारा चैत्र व शारदीय नवरात्र में मां का विशेष सजावट का भव्य श्रृंगार तथा प्रसाद वितरण किया गया।