Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में सोमवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। गाइडों ने टेंट निर्माण, झूला निर्माण, पूल एवं अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। स्काउट गाइड के बेहतर प्रस्तुति के साथ समाज को एक नई दिशा एवं नए संदेश देने का काम किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने स्काउट गाइड को धैर्य पूर्वक कठिन परिस्थिति में काम करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने स्काउट गाइड को अपने जीवन में कठिन परिश्रम के साथ-साथ अनुशासन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षक अजय चौहान अक्सा, तरन्नुम, नितेश कुमार, खुशबू आदि रहे। विद्यालय स्काउट गाइड शिक्षक धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद जैस एवं अन्य शिक्षक सुशील सिंह, तंजील, अनवर, शाहिद अलीम, आमिर, सुफियान, सलमान, शहजाद, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।