Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में सोमवार को आपस में मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद दलित युवको की पिटाई के मामले में पुलिस ने देर रात तीन आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव निवासी रीता देवी पत्नी सूरज गौतम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पुत्र नितेश गौतम अपनी मोबाइल लेकर घर के सामने बैठा था। तभी गांव के ही बृजेश यादव, आदित्य यादव और रामापुर गांव निवासी विपिन यादव वहां पहुंचा पहले मोबाइल को लेकर मेरे बेटे से बात करने लगे। नितेश कुछ नहीं बोला तो उसे लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिए। बीच-बचाव करने आया भतीजा नीरज गौतम को भी मारपीट कर घायल कर दिए। आरोप के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।