जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद के महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं गृहविज्ञान विषयों में पीएचडी सत्र 2022 2023 में प्रवेशित शोध छात्रों के कोर्सवर्क से संबंधित अध्यापन कार्य महाविद्यालय में 24 जुलाई से संचालित होना है। उक्त से संबंधित सभी नवप्रवेशित शोधार्थी अपना कोर्सवर्क फॉर्म पूर्ण करते हुए दिनांक 22 जुलाई तक महाविद्यालय में जमा करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त के संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य/समन्यवक प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कक्षाएं प्रत्येक सप्ताह में अधिकतम 5 दिन संचालित होंगी एवं विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जा सकती है साथ ही सह समन्यवक डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि कक्षाएं मिश्रित मोड (ऑनलाइन/ऑफलाइन) में महाविद्यालय में शिक्षा भवन के प्रथम तल पर वाणिज्य संकाय में रूम न0 105 में 1.30 बजे से संचालित होंगी।
― Advertisement ―
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध
बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।

