Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरताइक्वांडो प्रतियोगिता में 4 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 4 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

  • लखनऊ में आयोजित स्टेट लेवल चैम्पियनशिप में जनपद के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

जौनपुर धारा, जौनपुर। ताइक्वांडो की टीम ने चार गोल्ड मेडल और एक कांस्य पदक जीता है। लखनऊ में स्टेट लेवल पर हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों की जीत पर जनपद वासियों में खुशी का माहौल है वहीं बच्चों का इस खेल के प्रति उत्साह भी देखते ही बन रहा है। पूरी मेहनत और लगन से बच्चों ने इस खेल में अपना हुनर दिखाया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया स्टेट लेवल के सेलेक्शन में भाग लेने के लिए जनपद के ए.एस.ताइक्वांडो क्लब से 22 बच्चों का चयन किया गया था। चयनित खिलाड़ी लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में 15,16, 17 और 18 जून को होने वाली ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिए। तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के महाराणा प्रताप इंडोर स्टेडियम क्लब के कोच आशुतोष सिंह ने ताइक्वांडो के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया था। प्रतियोगिता में सब जूनियर में 5 से 11 साल, केडेट में 12 से 14 साल, जूनियर में 14 से 17 साल और सीनियर में 17 से 19 साल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजा यशवीर सिंह, वैष्णव पाठक, संभावी मिश्रा, काजल प्रजापति, रशि सिंह, अंकिता यादव, पूजा मौर्या, कीर्ति मिश्रा, आदित्य यादव, अनीष कुमार, सरोजिनी सिंह, अमन सिंह, राजवीर सिंह, परी यादव, विक्रांत साहनी, अनुराग वर्मा, धीरज यादव, राम्या सिंह, अभिनव मोदनवाल, सूर्यांश विश्वकर्मा, रुद्र मौर्या, प्रवर सिंह ने हिस्सा लिया। जिसमें से सीनियर वेट कैटेगरी सरोजिनी सिंह ने स्वर्ण पदक, विक्रांत साहनी ने स्वर्ण पदक, आदित्य यादव ने स्वर्ण पदक, वैष्णो पाठक ने स्वर्ण पदक और अनीश कुमार प्रसाद ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। बच्चों की इस जीत पर कोच आशुतोष सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कड़ा अभ्यास कराया गया था। कड़ी मेहनत के बल पर बच्चों ने यह सफलता हासिल की। बच्चों की जीत पर परिजनों, शुभचिंतकों साहित अन्य द्वारा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।