जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक अज्ञात अधेड़ 55 वर्षीय व्यक्ति की लू लग जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जौनपुर भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त अधेड़ सोमवार को एजे पैसेंजर ट्रेन से जरौना रेलवे स्टेशन पर उतरा था और इधर उधर स्टेशन के आसपास ही टहल रहा था। एक बजे के करीब जरौना रेलवे स्टेशन प्लैटफॉर्म नंबर एक पर वृक्ष के नीचे जाकर बैठ गया और पानी की मांग करने लगा जब तक लोग पानी देते तब तक उसकी मौत हो गई। समाजसेवी सुरेश पाण्डेय ने सारे प्रकरण की जानकारी थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता को दिया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कराके पोस्ट मार्टम हेतु जौनपुर भेज दिया। तलाशी के दौरान उसके जेब से आधार कार्ड निकला जो बंगाली में लिखा था तो लोगों ने अनुमान लगाया कि वह बंगाल का रहने वाला है और कहीं आसपास मिस्त्री लेवर का काम कर रहा होगा।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
लू लगने से अधेड़ की मौत



