Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरतमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर विवेक कुमार तिवारी व उनके हमराहियों ने गश्त के दौरान सोमवार को रामनगर गेट के पास से बेरमांव गांव के राम आसरे पटेल को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

  • गैंगस्टर के आरोपित को दबिश देकर किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी निरीक्षक थाना सुजानगंज घनश्याम शुक्ल व थानाध्यक्ष महराजगंज शैलेंद्र कुमार पांडेय ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित लमहन गांव के सुखई को रविवार की रात मिले सुराग पर दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध बदलापुर व महराजगंज थानों में गोवध निवारण, पशु क्रूरता व गैंगस्टर एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं।                                                                                                                   

  • एसपी ने किया बक्शा थाने का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने रविवार की रात बक्शा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, पुलिस आवास, महिला हेल्प डेस्क, भेजनालय व थाना परिसर का जायजा लिया। अभिलेखों का रख-रखाव और सुव्यवस्थित ढंग से करने और परिसर की साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह पूरे स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

  • पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पीड़ित पक्ष के घर पर ईट पत्थर से कमरे का करकट तोड़फोड़ दिया और मड़हा गिरा दिया। पीड़ित ने मना किया तो परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार हड़ही गांव निवासी राम अधीन बिंद पुत्र भीरू बिंद पुरानी जमीन का विवाद था। दबंगों ने पीड़ित के घर पहुंच कर ईट पत्थर लाठी-डंडे से करकट का बना घर तोड़ दिया। परिजन मना करने गए तो दबंगों ने उन्हें मारा पीटा। किसी तरह पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित पक्ष ने सरायख्वाजा थाने पर तहरीर देकर मारने पीटने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष का पुराना विवाद था दोनों पक्ष में मारपीट हुई है जिसमे दोनों को थाने पर बैठाया गया है।