जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ रील बनाकर शोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को शनिवार को मय असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी पश्चात चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सड़ेरी गांव निवासी अभियुक्त अवनीश सिंह बीते दिनों अवैध असलहा लेकर वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर वायरल कर फरार चल रहा था। अभियुक्त की तलाश चल रही थी तभी जरिये मुखबिर सूचना मिली कि अभियुक्त गांव में बन्द पड़े गैस गोदाम के पास मौजूद है। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने हमराही सिपाहियों के साथ पहुँच उसे मौके से दबोच लिया। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़कर थाने लाये गए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी
जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
तमंचा के साथ रील बनाकर शोशल मीडिया पर डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Previous article
Next article

