― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतमंचा, कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

तमंचा, कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को दो तमंचा दो कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार की रात्रि थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया अपने हमराह हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार सिंह, हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार तोमर, कान्सटेबल धनंजय यादव व कान्सटेबल रामनिवास यादव के साथ शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रात्रि सजईंकला में संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे और तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति दिखाई दिये। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान दोंनो के पास से दो तमंचा दो कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया। पकड़े गये अभियुक्तों आलोक यादव पुत्र भरत यादव निवासी-सराय युसुफ थाना-मछलीशहर, जौनपुर व जयसिंह चौहान पुत्र रामनाथ चौहान निवासी-भटेवरा थाना-पवांरा, जौनपुर के खिलाफ पवांरा थाने में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आलोक यादव के खिलाफ थाना-मनिराबाद ाfजला-करन्द राज्य कर्नाटक में हत्या का मुकदमा दर्ज है और जेल भी जा चुका है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 411, 419, 420,468, 471 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

Share Now...