Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरटोल टैक्स वसूली का किसानों ने बैठक में किया विरोध

टोल टैक्स वसूली का किसानों ने बैठक में किया विरोध

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण से प्रभावित किसानों की बैठक किसान नेता अजीत सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों ने केराकत तहसील क्षेत्र के 16किमी. राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किए बगैर टोल टैक्स वसूली का प्रभावी तरीके से विरोध करने का निर्णय लिया। किसानों का कहना था कि चंदवक गोमती पुल व टाई नाले का पुल क्षतिग्रस्त हुए एक साल हो गया। उसके मरम्मत का ध्यान एनएचएआई को नहीं है। मरम्मत न होने से वाहन वाया औड़िहार घूमकर आ रहे हैं। जिससे दो गुना किराया लोगों को देना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करने के बजाय टोल टैक्स की वसूली की तैयारियों में एनएचएआई व्यस्त हैं।किसानों ने संकल्प लिया कि टोल टैक्स वसूली का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। किसानों ने जनप्रतिनिधियों के कार्य व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब चुनाव आता है। तब बधाइयों का बैनर होर्डिंग पूरे क्षेत्र में टंगवा देते है। लेकिन क्षेत्र की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। एक साल से क्षेत्रवासी वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर दोगुना किराया दे रहे हैं लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। किसानों ने फैसला किया कि जनप्रतिनिधि यदि क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास प्रारंभ नहीं करते हैं तो क्षेत्र में बैनर होर्डिंग नहीं लगाने दिया जाएंगा। बैठक का संचालन पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर सूर्यनाथ सिंह, अरविंद पांडेय, बमबम सिंह, आशु सिंह, समर बहादुर सिंह, सतीश सिंह, राजू सिंह, वंशराज निषाद, राज बहादुर यादव, श्याम बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।