जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ढेमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात में घायल की लूटी गयी रिवाल्वर व पांच जिन्दा कारतूस को बरामद की है। ढेमा गांव निवासी लालसाहब और बाबूराम के परिवार के बीच आबादी की जमीन पर निर्माण कराने को लेकर करीब चार माह से विवाद चल रहा था। पुलिस ने पाबंद भी किया था। मंगलवार की सुबह लालसाहब पक्ष के लोग आबादी की जमीन पर निर्माण कराना शुरू दिए तभी पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर पर चढ़कर जयनाथ के पुत्र लालसाहब को गोली मार दी। गोली पैर में लगी है, साथ ही रामचंद्र, जयनाथ, बृजेश यादव व हर्षित को भी चोट आई। जाते-जाते हमलावर लाल साहब का लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन ले गए थे। बदलापुर पुलिस ने इस मामले में बुधवार को दो आरोपी रामराज यादव व मृदुल यादव पुत्र राजबहादुर यादव को मुखबिर की सूचना पर फत्तूपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मृदुल यादव की निशानदेही पर मजरूब लालसाहब यादव की लूटी गई लाईसेंसी रिवाल्वर मय कारतूस को रामराज यादव के निर्माणाधीन मकान के कमरे के टाड़ पर से बरामद किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
ढेमा गोली काण्ड को दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया रिवाल्वर बरामद



