जौनपुर धारा, बक्शा। बक्शा विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 160लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। लाभार्थियों में दिव्यांग व प्राकृतिक आपदा श्रेणी के लाभार्थी मौजूद रहें। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के अलावा मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, एसडीएम शिवानी सिंह, बीडीओ द्वय रतन सिंह व पवन सिंह ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान एपीओ अंकित सिंह, सचिव गणेश गौड़, कमलेश खरवार, एकाउंटेंट शैलेन्द्र श्रीवास्तव, लालचन्द यादव, रोहित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। संचालन सचिव महेश तिवारी, केशरी प्रसाद ने किया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
डीएम ने 160 लाभार्थियों को वितरित किया आवास स्वीकृति पत्र

Previous article
Next article

