दिव्यांगों को दिया गया आवास स्वीकृत प्रमाणपत्र
जौनपुर धारा, खेतासराय। सीएम आवास योजना के तहत मंगलवार को सोंधी ब्लाक सभागार में आवास स्वीकृत प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें 54 दिव्यांग लाभार्थियों को आवास स्वीकृत प्रमाणपत्र दिया गया। प्रमाणपत्र मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की हितैषी है बिना किसी भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है। प्रशासन चला गांव की ओर के तहत गांव की समस्या को चिन्हित करके मौके पर ही निस्तारित निस्तारित किया जा रहा है। जिसे ग्राम सभाओं के विकास के साथ पंचायतों को मजबूत किया जा रहा है। उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोडा जा रहा है। जो साकार द्वारा विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस वित्तीय वर्ष में शाहगंज सोंधी ब्लाक में 397 दिव्यांग लाभार्थियों का चयन किया गया है। स्वीकृत प्रमाणपत्र लेने के लिए लाभार्थी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी और बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, विनय सिंह, योगेश सिंह, हरिश्याम वर्मा, दुर्गेश शर्मा, उमेश यादव, मैं.फैसल, मीना रानी, अजय यादव मौजूद रहे।
प्राइमरी स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के सीधा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार सुबह स्कूल पहुंचने पर स्कूल के सभी कमरों के ताले टूटे मिलें। तीन कमरों में लगा सीलिंग फैन गायब था। आफिस की आलमारी खुली मिली। जिसमें से चोर ब्लूटूथ स्पीकर, वाई-फाई उपकरण, जरूरी अभिलेख और किचन से एमडीएम राशन समेट लिए। दो वर्ष बाद इस स्कूल में यह दूसरी बार चोरी की घटना है।
मामूली बात पर मारपीट में आठ घायल
जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय के दीदारगंज रेलवे फाटक पर सोमवार की देर शाम मामूली बात पर हुई कहासुनी को लेकर जमदहां में दोनों पक्ष मारपीट कर लिए। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोगों को चोटें आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जमदहां निवासी किसान यादव अपने साथी खेतासराय निवासी राजेश के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। दीदारगंज रेलवे क्रासिंग का गेट बंद होने से गेट के पास भीड़ थी। उसकी बाइक की डिग्गी गेट के पास खड़े दूसरे युवक की बाइक से हल्का टकरा गई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गेट खुलने के बाद जमदहां रामलीला मैदान के पास पहुंचने पर दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष से अरुण गुप्ता, किसान यादव, राजेश यादव तथा दूसरे पक्ष से नफीस, सलमान, अनस, औरंगजेब, सहजेब को चोटें आई। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराया।
बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर लोग परेशान
जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के सिन्हा रोड़ पर लगा 400केवीए का ट्रांसफार्मर बार बार जल रहा है। घटना के पीछे अधोमानक मरम्मत का होना है अथवा ओवरलोडिंग के कारण समस्या आ रही है। विभागीय अधिकारी घटना के कारण को लेकर मौन है। हर बार ट्रांसफार्मर बदलते रहते है।
नगर के सिन्हा रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर लगातार जल रहा है। इस गर्मी में ही है कम से कम सात आठ बार जल चुका है। गत मंगलवार को जलने के बाद लगा ट्रांसफार्मर बुधवार को पुनः जल गया। फिर बुधवार की रात में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया जो गुरुवार की सुबह जल गया। फिर शनिवार को ट्रांसफार्मर लगाया गया वह सोमवार की शाम को जल गया है। इस भीषण गर्मी में 4वार्डों के सैकड़ों परिवार बीते मंगलवार की शाम से ही परेशान है। नगरवासी इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर लगातार ट्रांसफार्मर जलने का कारण ओवर लोडिंग है या रिपेयरिंग की कमी के कारण समस्या आ रही है। अधिकारी समस्या को लेकर मौन साधे हुए हैं। ट्रांसफार्मर जलने पर बदलवा कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर लेते हैं। नागरिकों ने स्थाई निदान करने की मांग उठाई है।
टैंकर की चपेट में आकर साइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर मंगलवार को दिन में लगभग 11बजे टैंकर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद 60वर्ष जो नाई का काम करता था। मंगलवार को घर से छुड़ा कैची में शाम धरवाने के लिए मड़ियाहूं आया था। यहां से वापस घर जा रहा था। वह जैसे ही शिवपुर बाईपास पर पहुंचा था कि टैंकर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भागने लगा, आसपास के दुकानदारों में दौड़कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया तथा टैंकर एवं चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
विद्यालय में दस हजार सामान की चोरी
जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पट्टीबैरी की सोमवार रात को चोर ने दरवाजा का तालातोड़कर विद्यालय में रखा सामान उठा ले गये, चोरी की सुबह जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दिया गया और चोरी गए सामान की कीमत दस हजार रुपये बताया गया।
विद्यालय एकांत स्थान पर है उसी का फायदा उठाकर चोर ने रात को विद्यालय का तालातोड़कर अंदर घुसे और खेल का सामान, टोप, 20 थाली, 5 कुर्सी व अन्य सामान उठा ले गये। सुबह विद्यालय आने के बाद प्रधानाध्यापक रामप्रकाश दुबे को इसकी जानकारी हुई। उन्होने प्रधान राजाराम के साथ थाना पर पहुंचकर चोरी की सूचना दिया। बरसठी क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना चरम पर है किसी घटना का पुलिस न तो चोर को गिरफ्तार किया और न ही प्राथमिक दर्ज करती है। इसी के कारण चोरी की घटना बढ़ रही है।
विधायक ने इंटरलॉकिंग मार्ग का किया लोकार्पण
जौनपुर धारा, महराजगंज। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने लोहरियांव के नहर से मौर्य बस्ती तक बने इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण सोमवार फीताकाट कर किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर विधायक का जोरदार स्वागत विâया।
विधायक ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। अपनी निधि से तथा शासन से अपने प्रयासों द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ेंगे। वहीं ग्रामीणों ने विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति विनय कुमार सिंह, उमापति सिंह, ग्राम प्रधान, अम्बुज तिवारी, धीरज चौबे, संदीप सिंह प्रभाकर मिश्र सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
शातिर गो-तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ धराया
जौनपुर धारा, खुटहन। पुलिस ने शातिर गो-तस्कर को मंगलवार को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह व एसआइ सर्वजीत यादव हमराही पुलिस जवानों के साथ गश्त पर निकले थे। त्रिकौलिया तिराहा पर संदिग्ध स्थिति में खड़े खेतासराय के रानीमऊ निवासी मोहम्मद अलीम को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोहम्मद अलीम के विरुद्ध खुटहन व खेतासराय थानों में हत्या के प्रयास, गो-वध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम, धोखाधड़ी, क्रिमिनल लॉ एक्ट, मारपीट व आर्म्स एक्ट की धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।



